मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में विजयी होने पर दी बधाई
छत्तीसगढ़ की बाल गायिका सुश्री आरू साहू को मुंबई में आयोजित बोर्न टू शाइन प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपनी शुभकामनाएं दी। आज जिला कार्यालय पहुंचकर बाल गायिका आरू साहू ने कलेक्टर पीएस एल्मा से भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर ने आरू साहू को बधाई दी और छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा और लोक गीतों को अपने सुरों से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड की ग्राम डोंगरडुला निवासी आरू साहू अल्पायु में ही अपनी सुरीली एवं जादुई आवाज से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है।्र
Sponsored • Chhollywood Showcase
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.