Karan Khan Birthday Celebrition

CGFilm – छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र की शूटिंग इस दिनों कसडोल क्षेत्र में लगातार जारी है। साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति कुरुक्षेत्र फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक उदय कृष्ण, सह-निर्माता राज सोनी, विनय कृष्ण, एसोसिएयट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, सहायक निर्देशक अनुपमा मनहर, जतिन कुमार, अनुपम वैष्णव, कैमरामेन शेखर भास्कर, डीओपी राजन जायसवाल, म्युजिक डॉ. रवि पटेल, कोरियोग्राफर बाबा बघेल और प्रोडक्शन मैनेजर नीरज कुमार और जग्गू माही हैं। फिल्म में लीड रोल में करण खान, अभिनेत्री पूजा साहू, क्रांति दीक्षित, अजय पटेल, राज सोनी आदि हैं।

शूटिंग के दौरान ही छॉलीवुड स्टार करण खान जन्मदिन (18 मार्च) को मनाया गया। इस अवसर करण खान ने अपने जन्मदिन का केक भी काटा। वहीं करण खान को बधाई देने मोहि डारै के डायरेक्टर और साहित्यकार अनुपम वर्मा भी उन्हें बधाई देने कसडोल पहुंचे।

आपको बता दें कि छॉलीवुड एक्टर करण खान को देखने रात को भी होटल के बाहर लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखी जा रही है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें करण खान ने होटल की बालकनी से खुद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बकायदा नीचे आकर उनके साथ फोटो भी ली। इतना ही नहीं एक्शन से भरपूर कुरुक्षेत्र भी शूटिंग के दौरान भी दर्शकों की काफी भीड़ शूटिंग स्थल पर देखी जा रही है।

करण खान का बेहद सरल और सहज व्यवहार ही लगातार दर्शकों को अपना दीवाना बनाते आ रहा है। इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई बेनाम बादशाह के दौरान भी राजनांदगांव में ऐसा नजारा देखने को मिला था, जब करण खान खुद थियेटर की बाहर दर्शकों की भीड़ में बहुत गए थे और बकायदा उनके साथ काफी तस्वीरें खिंचवाई थी। बेनाम बादशाह देखकर कई दर्शकों की तो आंखे भर आई थी। ये भी तो करन खान की अदाकारी का ही जलवा है, जो जिन्होंने परदे पर जीवंत किया था।