CG CGFilm.in
Chhollywood News

कोरोना को लेकर छॉलीवुड कलाकारों ने भी लोगों से की अपील-31 मार्च तक घरों से बाहर ना निकले... खुद भी सुरक्षित रहें… औरों को भी सुरक्षित रखें…

CGFilm Editorial Desk
Published: Mar 23, 2020 • 3 min read
कोरोना को लेकर छॉलीवुड कलाकारों ने भी लोगों से की अपील-31 मार्च तक घरों से बाहर ना निकले... खुद भी सुरक्षित रहें… औरों को भी सुरक्षित रखें…

CGFilm - तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर इन दिनों पूरा विश्व और भारत भी सतर्कता बरत रहा है। इसी कड़ी में रविवार 22 मार्च, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता कर्फ्यू को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। वहीं प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिए इसे गंभीरता से लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना में लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं। वहीं सीएम बघेल ने पीएम मोदी के ट्वीट को किया रीट्वीट कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

वहीं छत्तीसगढ़ फिल्म के कलाकारों ने भी एक दिन के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए आम लोगों का आभार जताया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वो 31 मार्च तक लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में रहें। छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकारों अशोक मालू, गरिमा दिवाकर, स्वर्णा दिवाकर, उर्वशी साहू, उपासना वैष्णव, सलीम खान, दिलीप षडंगी, मोना सेन, अनुराग शर्मा सहित कई अन्य कलाकारों ने आम लोगों से अपील की है कि वे लॉकडाउन का पालन अवश्य करें। खुद भी सुरक्षित रहें और औरों को भी सुरक्षित रखें। इसके साथ ही इन सभी कलाकारों ने एक दिन के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का आभार भी जताया है।
देखें वीडियो...

Watch Video on YouTube
Click to Play Video
अशोक मालू (डुप्लिकेट अमिताभ बच्चन) का छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आभार ।
Watch Video on YouTube
Click to Play Video
छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार उपासना वैष्णव जी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आभार व्यक्त किया है ।
Watch Video on YouTube
Click to Play Video
छत्तीसगढ़ी फिल्म की गायिका गरिमा और स्वर्णा दिवाकर ने छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया ।
Watch Video on YouTube
Click to Play Video
छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्देशक और कलाकार सलीम खान जी ने छत्तीसगढ़ के जनता को #Corona पर सन्देश दिया।
Watch Video on YouTube
Click to Play Video
छत्तीसगढ़ी फिल्म की कलाकार मोना सेन ने छत्तीसगढ़ की जनता को #कोरोना पर सन्देश दिया।
Watch Video on YouTube
Click to Play Video
छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार उर्वशी साहू ने छत्तीसगढ़ की जनता को अपने सन्देश में कहा सतर्कता ही समाधान है।
Watch Video on YouTube
Click to Play Video
छत्तीसगढ़ी फिल्म गायक अनुराग शर्मा की अपील छत्तीसगढ़ की जनता के लिए, सतर्क रहे स्वस्थ रहे।
Watch Video on YouTube
Click to Play Video
छत्तीसगढ़ी फिल्म गायक दिलीप षड़गी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कहा समस्या है तो समाधान भी है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!