CGFilm - बॉलीवुड के प्रसिद्ध कॉमेडियन जगदीप (फिल्म शोले के सुरमा भोपाली के निधन) पर छॉलीवुड कलाकार उत्तम तिवारी ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने जगदीप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार जगदीपजी का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने लगभग 400 फिल्मों में अपने हास्यपूर्ण अभिनय से लोगों को हंसाया, गुदगुदाया। वे बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार एवं डांसर जावेद जाफरी के पिता थे। ईश्वर उनकी मृत आत्मा को शान्ति प्रदान कर अपने लोक में स्थान दें, ओम शान्ति ….।

कोरोना वायरस के संक्रमण और रोकथाम को लेकर जागरूकता लाने स्मार्ट सिनेमा कोरोना वायरस विडियो जागरूकता अभियान का आयोजन यू-ट्यूब पर किया गया था। इसमें कलाकारों से शार्ट मूवी बनाकर मंगाए गए थे। वहीं अवार्ड 2020 कार्यक्रम का उद्देश्य शार्ट मूवी से लोगों के बीच में संक्रमण बीमारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागृति लाना है। इसके साथ-साथ शार्ट फिल्म को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। जिसे स्मार्ट सिनेमा यूट्यूब चैनल रिलीज किया गया है।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.