CG CGFilm.in
Chhollywood News

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'गजब लव स्टोरी...' बहुत जल्द आने वाली है।

CGFilm Editorial Desk
Published: Sep 23, 2020 • 2 min read
छत्तीसगढ़ी फिल्म 'गजब लव स्टोरी...' बहुत जल्द आने वाली है।

CGFilm - एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म गजब लव स्टोरी बहुत जल्द आने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक कृष्णा सिन्हा और निर्माता नितेश नेताम और कृष्णा सिन्हा हैं। वैसे आपको बता दें कि अभी छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के चलते फिलहाल फिल्मों की शूटिंग पर विराम लगा हुआ है। इसके चलते कई बड़े बैनर की फिल्मों का निर्माण और प्रदर्शन दोनों पर ही विराम लगा हुआ है। इस दौरान जरूर शार्ट मूवी, एलबम और वीडियो सांग लगातार सामने आ रहे हैं। इसे दर्शकों का भी भरपूर रिस्पांस मिल रहा है।

दिलेश साहू की अर्जुन भी छत्तीसगढ़ सिनेमा में एक्शन स्टार के नाम से पहचान बनाने वाले दिलेश साहू बहुत जल्द ही फिल्म अर्जुन में नजर आएंगे। इस फिल्म का फर्स्टलुक जारी हो गया है। साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति इस फिल्म में दिलेश दमदार रोल में नजर आएंगे। फिल्म के लेखक, निर्माता एवं निर्देशक उदय कृष्ण हैं। फिल्म के सह-निर्माता राज सोनी और विनय कृष्ण हैं। वहीं फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, सहायक निर्देशक अनुपमा मनहर, अनुपम वैष्णव, गीत ऋषभ सिंह, संगीत- डॉ. रवि पटेल, नृत्य बाबा बघेल और प्रोडक्शन मैनेजर नीरज कुमार और जग्गू माही हैं।

गजब लव स्टोरी

इसी कड़ी में ग्राम लिमतरा पोस्ट विश्रामपुर थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार के रहने वाले अभिनेता व प्रोडक्शन मैनेजर महावीर चौहान, बिलासपुर रोड नदी मोड़ पर अपनी होटल में आने-जाने वाले राहगीरों को ताजे-ताजे तरबूज खिला कर व पानी पिलाने का कार्य कर रहे हैं।

आपको बता दें कि महावीर सिंह चौहान ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत अंधियार से की है। वहीं उनकी दूसरी फिल्म त्रिवेणी, है जिसे यूट्यूब में भी देखा जा सकती है।

इसके साथ ही वे करन खान अभिनीत राधे अंगूठा छाप, केशव वैष्णव अभिनीत पढ़ाई म जीरो तभो ले हीरो, निर्देशक सुनील सागर कृत प्रेम अमर हे, असली कलाकार में अपने अभिनव का जलवा दिखा चुके हैं। उनकी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म है कोयला, कहर, अंगार, देव द डेरिंग बाज, बरात ले के आजा। उन्होंने फिल्म असली कलाकार में प्रोडक्शन मैनेजर का और हीरो का बड़ा भाई की भूमिका निभाया है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल