Storyline & Details (कथा सारांश एवं कथानक)
cgfilm.in सोशल मीडिया पर अपनी हास्य शैली से लाखों दिल जीतने वाले मशहूर यूट्यूबर पकलू पचासी अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी छत्तीसगढ़ी फिल्म "तोर संग मया लागे" 11 जुलाई से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रविवार को भिलाई में आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी खास बातें साझा कीं।
फिल्म के निर्माता सोमेश केशरवानी, सागर केशरवानी, मदन कहरा और उत्तम तिवारी हैं, जबकि निर्देशन की कमान भी उत्तम तिवारी ने संभाली है। निर्माता सागर केशरवानी ने बताया कि यह फिल्म भिलाई, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के अधिकतम शहरों में प्रदर्शित की जा रही है।क?
Release Year
2025
Language
Chhattisgarhi (छत्तीसगढ़ी)
Genre / शैली
Drama
Industry
Chhollywood Cinema