cgfilm.in एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर वाली अलग हे… 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है क फिल्म में हँसी, प्यार, रिश्तों और समाज की एक ऐसी सच्चाई है, जो आपको सोचने पर भी मजबूर करेगी और मुस्कुराने पर भी। यानी इस फिल्म में इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा। तो तैयार रहिए 17 जुलाई को इस फिल्म के लिए।
फिलहाल फिल्म के बारे में आपको बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर-राइटर और एडिटर आनंद मानिकपुरी हैं। प्रोड्यूसर प्रवीण साहू, आनंद मानिकपुरी, डीआेपी जतिन साहू, कलर तुषार मानिकपुरी, वीएफएक्स- विवेक दुबे, गीत-राहुल डडसेना, संगीत स्वरांजिल स्टुडियो, स्वर सुनील सोनी, भीमा बंजारे, अजय चौहान के हैं। वहीं मेकअप की जिम्मेदारी निक्की और उसकी टीम ने संभाली है। कोरियोग्राफी राजा डोंगरे का है।
