CG CGFilm.in
album

छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती...रिलीज को तैयार... Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2021

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

CGFilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती...रिलीज हो तैयार है। अभिषेक सिंह की प्रस्तुति इस फिल्म  के निर्माता पवन कुमार तातेड हैं। कहानी व निर्देशन अभिषेक सिंह का है। फिल्म की कहानी एकदम हटकर होगी, जो दर्शकों को जरूर अपनी ओर आकर्षित करेगी। इसके अलावा फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू और अनिकृति चौहान की जोड़ी नजर आएगी। तो तैयार रहिए मैं दिया तैं मोर बाती फिल्म देखने के लिए... उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म दीवाली के आसपास ही रिलीज होगी।
हिन्दी फिल्मों की ओर रुख कर रहे 'मन'
बीए फस्र्ट ईयर, सेकेंड ईयर, आई लव यू-2, हंस झन पगली, एक और लव स्टोरी जैसी कई बेहतरीन और सुपरहिट  फिल्में देने वाले मन कुरैशी अब हिन्दी फिल्मों की ओर रुख कर रहे हैं। जी हां, ये सच है मन जल्द ही साउथ के विजय प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म रक्षणम में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग बिलासपुर में जोर शोर से चल रही है। बिलासपुर के बाद हैदराबाद में भी शूटिंग होगी। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मन कुरैशी, उनके साथ लवली अहमद नजर आएगी। विलेन की भूमिका में साउथ फिल्मों के जाने-माने खलनायक प्रभाकर कालके (बाहुबली फेम) हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक देसू जी हैं।

English Roman Script