CGFilm.in छत्तीसगढ़ सिनेमा का सफर अलग राज्य बनने के साथ ही लगातार जारी है। इस बीच एक्शन, कॉमेडी, रोमांस से भरपूर फिल्मों के साथ ही कई अन्य कहानियों पर आधारित फिल्में भी रिलीज हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ी फिल्म खाटी मितान कृष्णा अनुज 2 जून को पूरे प्रदेश में रिलीज होने वाली है। रायपुर में यह श्याम टॉकीज में रिलीज होगी। वहीं भिलाई में वेंक्टेशवरा, विमल सिनेप्लेक्स धमतरी, सिटीप्लेक्स भाटापारा, शिव टॉकीज बिलासपुर और गोपी टॉकीज रायगढ़ में रिलीज होगी। आपको बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर आया सामने आया है। फिल्म के मुख्य कलाकार दिलेश साहू हैं। पिछले महीने ही छत्तीसगढ़ी फिल्म कृष्णा अनुज का पहला पोस्टर भी सामने आया था।

Sponsored • Chhollywood Showcase
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.