CG CGFilm.in
Chhollywood News

बॉलीवुड में छत्तीसगढ़ी कलाकारों की धूम, बनाई हिन्दी फिल्म असतवीरा, लांच हुआ पहला पोस्टर…

CGFilm Editorial Desk
Published: Jun 01, 2020 • 2 min read
बॉलीवुड में छत्तीसगढ़ी कलाकारों की धूम, बनाई हिन्दी फिल्म असतवीरा, लांच हुआ पहला पोस्टर…

बॉलीवुड में छत्तीसगढ़ी कलाकारों की धूम, हिन्दी फिल्म असतवीरा की शूटिंग लगभग पूरी कर ली गई है। इस फिल्म की खासियत है, इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ में ही हुई और छत्तीसगढ़ कलाकारों ने इसमें मुख्य भूमिकाएं की हैं। बताया जा रहा है फिल्म की शूटिंग मुख्यत: बिलासपुर और आस-पास के लोकेशंस पर ही की गई है। फिल्म में सभी कलाकार छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकार हैं।

असतवीरा एक कॉलेज स्टूडेंट की कहानी है, जो कि समाज में महिलाओं पर हो रहे अन्याय से व्यथित है। फि़ल्म के लेखक तथा मुख्य किरदार में शशांक द्विवेदी हैं। फि़ल्म का निर्देशन बिलासपुर के प्रतिभावान युवा निर्देशक संकल्प शर्मा ने किया है। फि़ल्म के एक महत्वपूर्ण किरदार में डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने भी शिरकत की है। बेमेतरा जि़ले के साजा स्थित विश्राम गृह में डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, फिल्म के मुख्य किरदार शशांक द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी की उपस्थिति में सोशल डिसटेंसिंग मेंटेंन करते हुए बिना किसी औपचारिक समारोह के असतवीरा फि़ल्म का पहला पोस्टर लांच किया गया

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल