CG CGFilm.in
CG Culture & Heritage

कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूमऐतिहासिक कुंवरगढ़ महोत्सव

CGFilm Editorial Desk
Published: Apr 09, 2026 • 2 min read
कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूमऐतिहासिक कुंवरगढ़ महोत्सव

cgfilm.in के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी लोक कला, संगीत एवं हास्य का मनमोहक संगम देखने को मिला। विभिन्न कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गायक विवेक शर्मा की ऊर्जावान प्रस्तुति से हुई। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों में उत्साह का संचार किया। इसके पश्चात लोक गायिका गरिमा दिवाकर ने भक्ति एवं लोक संगीत का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। उभरती कलाकार चम्पा निषाद ने भी अपने मधुर गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकार पप्पू चंद्राकर ने अपनी प्रस्तुति से विशेष आकर्षण बटोरा। उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े प्रसंगों पर हास्य व्यंग्य प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। आज आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त कलाकार अनुराग शर्मा, छाया चंद्राकर, कंचन जोशी, शैलेश साव एवं रेखा जलक्षत्ररी अपनी प्रस्तुतियां देंगे,

जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है। कुंवरगढ़ महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं कला को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!