CG CGFilm.in
Chhollywood News

'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' : चर्चा में है ट्रेलर...15 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

CGFilm Editorial Desk
Published: Mar 14, 2024 • 2 min read
'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' : चर्चा में है ट्रेलर...15 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

CGfilm.in 'द केरल स्टोरी' की पूरी टीम एक बार लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का टीलर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर लोगों में बड़ी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर बज को देखकर लग रहा है कि दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना रिलीज 'वंदे वीरम' रिलीज हो चुका है, जो फैंस को खूब पंसद आ रहा है।
इमोशनल कर देगा ‘वंदे विरम’ बता दें कि ‘वंदे विरम’ को जावेद अली ने अपनी आवाज दी है जो कि रूह को छू लेने वाला है, गाने में देश के लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना जगाने की शक्ति है।

यह गाना आज एक लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया है, जिसमें पुलिस अधिकारी और जवानों की मौजूदगी ने इवेंट को खास बनाया। सॉन्ग लॉन्च के बाद, मेकर्स ने देश की रक्षा करने वाले रियल लाइफ हीरोज यानी पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया। वहीं रिलीज के बाद से ही इस गानो की खूब चर्चा हो रही है। गाना दर्शकों को इमोशनल कर रहा है।

गाने से यह साफ है कि ये फिल्म सभी के उम्मीदों से बहुत आगे जाएगी। लोग म्यूजिक वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
YouTube: http://bit.ly/CGFilmI

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल