CG CGFilm.in
film-song

पहले ही दिन फिल्म 'हंडा' देखने उमड़े दर्शक Lyrics

Chhattisgarhi Folk & Film Song • Release: 2024

Devanagari (हिंदी / छत्तीसगढ़ी)

cgfilm.in शुक्रवार को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म हंडा रिलीज हुई, जिसे देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। दर्शकों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी। फिल्म की कहानी बिल्कुल नई है और अमलेश नागेश का भैरो कका वाला रोल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पूरी फिल्म में एक खजाने के पीछे और उसके नक्शे को पाने के लिए कलाकार एक दूसरे से लड़ते और भिड़ते नजर आए।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता मोहित साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म 'हंडा' 5 जुलाई को रिलीज हुई। ये फिल्म पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज हुई।
फिल्म का सबसे बड़ा चेहरा यू ट्यूब की दुनिया के जादूगर अमलेश नागेश हैं। यू ट्यूब पर अमलेश की लोकप्रियता भैरा कका के नाम से है। 'हंडा' में भी आपको भैरा कका का किरदार देखने को मिलेगा।आपको बता दें कि फिल्म एन. माही फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की है। एन. माही ने पिछले साल 'गुईयां' जैसी सुपरहिट फि़ल्म दी थी। उसके भी हीरो अमलेश नागेश ही थे। इसके अलावा 'जानकी', 'चंदा मामा', 'गुईयां-2', 'मोर जोड़ीदार-3' एन. माही की आने वाली फिल्में हैं।
'हंडा' का निर्देशन स्वयं अमलेश नागेश ने किया है। अन्य प्रमुख कलाकार पप्पू चंद्राकर, अमित गोस्वामी एवं विनायक अग्रवाल हैं। डीओपी रजत सिंह राजपूत, एडिटर गौरांग त्रिवेदी व उमेश ध्रुव, म्यूजिक डायरेक्टर ओमी स्टाइलियो, सिंगर- सुनील सोनी एवं अनुपमा मिश्रा, कोरियोग्राफर चन्दन दीप तथा डांस ग्रुप काम देव डान्स ग्रुप हैं। फिल्म वितरक तरुण सोनी ( मां फिल्म्स) हैं। पीआरओ सीजी नरेश एवं डीएनए ऑफ  छत्तीसगढ़ टीम है।

English Roman Script