CG CGFilm.in
Chhollywood News

एन माही यू-ट्यूब चैनल का एक और धमाका…

CGFilm Editorial Desk
Published: Jun 26, 2021 • 1 min read
एन माही यू-ट्यूब चैनल का एक और धमाका…


1 जुलाई को लेकर आ रहे हैं सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरिज द सैनिटाईजर

CGFilm.in | एन माही यू-ट्यूब चैनल 1 जुलाई को लेकर आ रहे हैं सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरिज "द सैनिटाईजर"। मोहित कुमार साहू की इस वेबसीरिज में आपको छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने कलाकार रजनीश झांझी दिखाई देंगे। इसके निर्देशक अनुपम भार्गव हैं। तो तैयार इस वेबसीरिज के लिए…

आपको बता दें कि राजू दिलवाला के बाद एन माही यू-ट्यूब चैनल अपने दर्शकों के लिए 11 जून को सुबह छत्तीसगढ़ी फिल्म मितवा लेकर आए थे। इसके अलावा एक जून को सुबह 7 बजे छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार प्रकाश अवस्थी और शिखा चिताम्बरे की सुपरहिट फिल्म राजू दिलवाला एन माही यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। आपको बता दें कि राजू दिलवाला में सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी के अलावा नैनी तिवारी और शिखा चितामबरे सहित कई नामी कलाकार हैं। प्रकाश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ी के अलावा बंगला फिल्म, भोजपुरी और हिन्दी फिल्म अग्निशिक्षा में कार्य किया है। उन्होंने मया, टूरा रिक्शा वाला, टूरा अनाड़ी तभो खिलाड़ी, दू लफाडू जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल