CG CGFilm.in
Chhollywood News

छत्तीसगढ़ पहुंचे अक्षय कुमार, रायगढ़ में करेगे 4 दिन फिल्म की शूटिंग

CGFilm Editorial Desk
Published: Oct 15, 2022 • 2 min read
छत्तीसगढ़ पहुंचे अक्षय कुमार, रायगढ़ में करेगे 4 दिन फिल्म की शूटिंग

CGFilm.in बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे। अपने चार्टर्ड प्लेन से वे जिंदल एयरस्ट्रिप पर उतरे। बताया जा रहा है कि उनकी फिल्म की शूटिंग 4 दिनों तक रायगढ़ जिले में होगी। फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि  अभिनेता अक्षय कुमार साउथ की फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करेंगे।

इस फिल्म को कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। अब हिंदी में इसका रीमेक बनाया जा रहा है, जिसमें मुख्य भूमिका अक्षय कुमार और एक्ट्रेस राधिका मदान निभाएंगी।  तमिल की सुपरहिट फिल्म सूरारई पोटरू के हिंदी रीमेक का निर्माण अबुन्दन्तिया एंटरटेनमेंट बैनर तले किया जा रहा है। एईपीएल ने इसके राइट्स लिए हैं। फिल्म में अक्षय और राधिका के साथ ही परेश रावल भी नजर आएंगे। 

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है।

इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Connect with us:

Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल